Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

जानकीघाट बड़ा स्थान में संत समाज ने किया सम्मान समारोह, आध्यात्मिक व डिजिटल क्षेत्र में योगदान की सराहना

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, कहा- 'अगर अब नहीं, तो कब?'

गोविंदा के जयघोषों के बीच दिव्य कलशाभिषेक, सुगंधित द्रव्यों से महका अयोध्या धाम

देशी-विदेशी फूलों से महका मंदिर परिसर, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

आंजनेय सेवा संस्थान तत्वावधान में सजा घटा,हुई 1100 बत्ती की महाआरती

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

राजयोग के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण का अलख जगा रहे बी.के. हरिलाल : जानकीघाट बड़ा स्थान में संत समाज ने किया सम्मान समारोह, आध्यात्मिक व डिजिटल क्षेत्र में योगदान की सराहना

राजयोग के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण का अलख जगा रहे बी.के. हरिलाल भानुशाली सम्मानित

जानकीघाट बड़ा स्थान में संत समाज ने किया सम्मान समारोह, आध्यात्मिक व डिजिटल क्षेत्र में योगदान की सराहना

अयोध्या। श्रीअयोध्याधाम के संत समाज की ओर से राजयोग मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजयोगी बी.के. हरिलाल भानुशाली को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जानकीघाट बड़ा स्थान में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज ने की। इस अवसर पर संतों ने उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं डिजिटल माध्यमों से किए जा रहे जनजागरण के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

समारोह को संबोधित करते हुए महंत जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि गॉडलीवुड स्टूडियो, मनमोहिनी वन, माउंट आबू (राजस्थान) के कार्यकारिणी निदेशक बी.के. हरिलाल भानुशाली राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मानव जीवन में सुख, शांति और आत्मिक उन्नति का संदेश निरंतर प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक और डिजिटल मंचों का प्रभावी उपयोग करते हुए लाखों लोगों को सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ते तनाव, अवसाद और भौतिकतावादी जीवनशैली के बीच बी.के. हरिलाल भानुशाली लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़कर आत्मिक आनंद और मानसिक संतुलन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनके प्रयास समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चिंतन और सकारात्मक सोच को मजबूत कर रहे हैं।

संत समाज की ओर से बताया गया कि उनके नेतृत्व में 12 भाषाओं में 400 से अधिक कार्यक्रमों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 32 हजार से अधिक एपिसोड, 11 हजार से अधिक शॉर्ट कंटेंट तथा 3500 से अधिक विशेष आध्यात्मिक प्रस्तुतियां तैयार की गई हैं। उनके डिजिटल मंचों से 35 लाख से अधिक सब्सक्राइबर जुड़े हैं और उनके कार्यक्रम करोड़ों लोगों तक पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, बिन्दुगद्याचार्य महंत देवेन्द्रप्रसादाचार्य जी महाराज, महंत वैदेही बल्लभ शरण जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने बी.के. हरिलाल भानुशाली के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बीके मुकेश जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें