Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी स्वामीनारायण मंदिर रायगंज के महंत नियुक्त : श्री नर नारायण देव गद्दी अहमदाबाद के परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज ने किया नियुक्त

शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी स्वामी नारायण मंदिर रायगंज के महंत नियुक्त

श्री नर नारायण देव गद्दी अहमदाबाद के परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज ने किया नियुक्त

मानवता व अध्यात्म का संदेश दे रहा स्वामी नारायण सम्प्रदाय: नारायण बल्लभ

अयोध्या। स्वामी नारायण सम्प्रदाय का स्वर्णिम इतिहास बिना श्री नर नारायण देव गादीपति अहमदाबाद के परम पूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज जी ने अयोध्या श्री स्वामी नारायण मंदिर के महन्त पद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांव वडनगर गुजरात के शास्त्री नारायण बल्लभ दास स्वामी को 1 अक्टूबर को महंत पद पर नियुक्त किया है।

महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी ने आज बताया कि स्वामी नारायण सम्प्रदाय मानवता व अध्यात्म का संदेश दे रहा है। आज पूरे विश्व में श्री नर नारायण देव गद्दी अहमदाबाद के परमपूज्य धर्म धुरंधर आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद महाराज के पावन सानिध्य में सम्प्रदाय सनातन धर्म की ध्वज फहराया रहा है। महंत शास्त्री नारायण बल्लभ स्वामी ने बताया कि अयोध्या में स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज की बाल्यावस्था श्री स्वामीनारायण मंदिर मे बीता था, यह वही स्थान है। उन्होंने कहा कि स्वामी नारायण मंदिर रायगंज की अच्छे से अच्छा विकास हो।महंत नारायण बल्लभ स्वामी ने कहा कि समाज से भेदभाव छुआछूत से दूर हट कर स्वामीनारायण भगवान और राधा कृष्ण देव की सेवा को ही सर्वोपरि माना है और बताया कि मनुष्य को सभी की सेवा निरंतर करनी चाहिए। शास्त्री जी महाराज ने बताया कि अयोध्या सप्तपुरीयों में सबसे महत्वपूर्ण पूरी है और यहां भगवान राम का जन्म हुआ था भगवान राम के जन्म स्थान का विवाद भी समाप्त हो गया। भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो गयें है। अब देश-विदेश से लोग आ रहें है अयोध्या का विकास हो रहा। नर नारायण देव अहमदाबाद गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज के सानिध्य में मंदिर अपने शिखर की ऊचाई को छूएगा। मंदिर में जो सेवाएं यहां चलती हैं वह निरंतर चलती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें