Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

फर्जी ट्रस्ट बनाकर उत्तर ताेताद्रिमठ कब्जा करना चाहते है भूमाफिया : कुछ लाेग विवाद उत्पन्न व गुंडई के बल पर मंदिर कब्जा करना चाह रहे हैं, उन्हें श्रीबालदेशिक साेपान ट्रस्ट से पहले ही निकाल

admin

Tue, Sep 9, 2025

फर्जी ट्रस्ट बनाकर उत्तर ताेताद्रिमठ कब्जा करना चाहते है भूमाफिया

कुछ लाेग विवाद उत्पन्न व गुंडई के बल पर मंदिर कब्जा करना चाह रहे हैं, उन्हें श्रीबालदेशिक साेपान ट्रस्ट से पहले ही निकाला जा चुका है

मुझे बार-बार धमकी दे रहे हैं कि मठ कब्जा कर लूंगा, लेकिन मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड किसी की व्यक्तिगत संपत्ति और जागीर नही, इसके मालिक स्वयं भगवान हैं:रामानुजाचार्य

अयोध्या। उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड, अयोध्याधाम के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीमज्जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य महाराज ने मंगलवार को अपने आश्रम पर प्रेसवार्ता के दाैरान बताया कि हमारे मठ में किसी भी तरह का काेई विवाद नही है। कुछ लाेग विवाद उत्पन्न व गुंडई के बल पर मंदिर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्हें श्रीबालदेशिक साेपान ट्रस्ट से पहले ही निकाला जा चुका है। वह हमारे संस्थान में कुछ भी नही हैं। यह ट्रस्ट उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड अयोध्या द्वारा संचालित है। जिसमें कुल सात ट्रस्टीगण हैं। सभी ट्रस्टीगण हमारे साथ हैं। उनका हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष की अनुमति से ही ट्रस्टीगण काम कर सकेंगे। वर्तमान में श्रीबालदेशिक साेपान ट्रस्ट का मैं स्वयं अध्यक्ष हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड की स्थापना सन् 1900 में स्वामी बलभद्राचार्य महाराज (बालदेशिक स्वामी ) द्वारा की गई थी। जहां 5 जून 1976 से मैं उत्तराधिकारी हूं। उसके बाद 22 अगस्त 2014 काे उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड का महंत बनाया गया। तब से मठ का महंत हूं, मंदिर की समस्त व्यवस्था का कुशलतापूर्वक संचालन और देख-रेख कर रहा हूं। मेरे ही मार्गदर्शन, संयाेजन और सानिध्यता में मठ में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। स्वामी अनंताचार्य महाराज ने कहा यह लाेग मुझे बार-बार धमकी दे रहे हैं कि मठ कब्जा कर लूंगा। लेकिन मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि उत्तर ताेताद्रिमठ विभीषणकुंड किसी की व्यक्तिगत संपत्ति और जागीर नही है। इसके मालिक स्वयं भगवान हैं। जिनका भाेग-राग सेवा मठ में निरंतर चल रहा है। इसलिए अनर्गल बातों एवं अफवाहों पर काेई ध्यान न दिया जाये।

प्रेसवार्ता में श्रीबालदेशिक साेपान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी केशव प्रपन्नाचार्य उपनाम केशव नारायण दूबे भी माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें