Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या की पांचो सीटें जीतेगी सपा : श्यामलाल पाल : रामनगरी में सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या की पांचो सीटें जीतेगी सपा : श्यामलाल पाल

रामनगरी में सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व विशिष्ट अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 एस0 पी0 सिंह पटेल का दर्जनों स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अगुवाई में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जनता का माहौल बता रहा है की रामनगरी अयोध्या की पांचो विधानसभा सीटें 2027 में समाजवादी पार्टी जीतेगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है चारों तरफ जंगल राज कायम है। भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार के रवैए से समाज का हर वर्ग परेशान है,किसानों को खाद के बदले लाठियों से पीटा जा रहा है। रोजगार के बदले बेरोजगार युवाओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। सरकारी विद्यालयों को बंद कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार जगह-जगह पर मधुशाला खोल रही है। प्रदेश में महिलाओं के ऊपर,जुल्म और अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो शिक्षकों ने भी मन बना लिया है की 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता उम्मीदभरी निगाहों से अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज समाज का हर वर्ग किसान,नौजवान,महिलाएं, बुजुर्ग,छात्र,व्यापारी सभी पीड़ित है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना होगा। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि स्वागत के क्रम में जनपद की सीमा पर रुदौली विधानसभा के रानी मऊ चौराहे पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां की अगुवाई में छोटेलाल यादव, रेहानखान, विंध्या सिंह, समरपाल यादव, मुनव्वर अली, ज्वाला प्रसाद,गुल्लू सिंह, श्रवण यादव, पवन यादव, सती प्रसाद, अलाउद्दीन खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पार्टी के नेताओं के साथ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रामसागर वर्मा,सीताराम यादव,राकेश चौरसिया, शिव कुमार यादव,गोविंद विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मवई चौराहे पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रेया सिंह पटेल ने कुलदीप वर्मा , तौसीफ खान प्रधान , मुदस्सिर हुसैन, मो इकराफ,फुरकान अहमद,सोनू प्रधान बरतरा, तौसीब खान,फिरोज खान ,पूर्व प्रधान राम तीरथ,विनोद यादव नवीपुर, मुल्तमिस खान ,कफील अहमद ,समीर अंसारी , सुमित शुक्ला,मो जुनेद, वीरेंद्र यादव , कुनाल, अमन वर्मा , प्रभात वर्मा पूर्व प्रधान , जितेंद्र वर्मा ,अब्दुल अहद,अफान शेख़, अहसाम अली,मो शान,मो फैजान, मो वेस खान,आफताब,आतिफ सहित अपने साथियों के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। दलसराय चौराहे (रौजगांव) पर सपा के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली ने अपने सैकड़ों समर्थकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर व गगनचुंबी नारों के स्वागत किया। भेलसर में सपा नेता अजय पाल ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। भेलसर चौराहे पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मो.अली उर्फ़ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रुदौली ओवर ब्रिज के पास सपा नेता विनोद कुमार लोधी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बराई कला के पास सपा नेता डॉ अविनाश यादव ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल टोल टैक्स पर बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर व जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कोटसराय के पास सपा नेता सतीश यादव व सपा नेता सुरेंद्र पाल,जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, आज़ाद सिंह चौहान,युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, उमाशंकर पाल सहित सैकड़ो पार्टी के नेताओं का कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मुमताजनगर में पूर्व मंत्री श्रीआनंदसेन यादव जिला उपाध्यक्ष जे0पी0यादव,जिला सचिव अंसार अहमद,अंगद यादव, शाहरुख पठान, पावन यादव अस्वनी यादव राजकरन यादव प्रधान, राजकरन रावत, डॉ शिवकुमार यादव, पंकज यादव, मोहम्मद आजम, मोहम्मद इमरान, अमरीश यादव, अमरेश यादव, राजबली यादव, ध्रुव राज, मनोज प्रधान, छबिराज प्रधान, राजकुमार प्रधान, आलोक यादव, अशोक मास्टर, अशोक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल माला पहनकर स्वागत किया। सहादतगंज महिंद्रा एजेंसी के पास सपा प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सहादतगंज में अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव,प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव,महिला सभा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, मंजीत यादव सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। फैजाबाद - अयोध्या कचहरी परिसर के पास अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें