Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या पहुंचकर AAI अध्यक्ष विपिन कुमार ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के : दिव्य और भव्य अयोध्या में मिल रही आध्यात्मिक शांति, हनुमानगढ़ी में महंत हेमंत दास महाराज से लिया आशीर्वाद

अयोध्या पहुंचकर AAI अध्यक्ष विपिन कुमार ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन

दिव्य और भव्य अयोध्या में मिल रही आध्यात्मिक शांति, हनुमानगढ़ी में महंत हेमंत दास महाराज से लिया आशीर्वाद

अयोध्या। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष विपिन कुमार ने रविवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। रामलला के दरबार में माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि दिव्य और भव्य अयोध्या में आकर उन्हें अत्यंत शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण दिखाई देता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता का अनुभव होता है।

रामलला के दर्शन के पश्चात उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत हेमंत दास ने उनका स्वागत किया। महंत हेमंत दास ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप हनुमान जी की प्रतिमा तथा रामनामा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण और भक्तों की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

श्रृंगी ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज ने विपिन कुमार को हनुमानगढ़ी के धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ी अयोध्या के प्रमुख और प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है। मान्यता है कि भगवान श्रीहनुमान जी स्वयं भगवान श्रीराम के आदेश से यहां साक्षात निवास करते हैं और अयोध्या की रक्षा करते हैं।

महंत हेमंत दास ने कहा कि हनुमानगढ़ी का अयोध्या के धार्मिक जीवन में विशेष महत्व है। यहां प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पावन भूमि पर हनुमान जी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है और यहां के संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं तथा समस्त रामभक्तों पर उनका आशीर्वाद निरंतर बना रहता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें