अयोध्या में आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला : रामनगरी में सूर्य जयंती, ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर लगा आस्था का मेला
admin
Sun, Aug 31, 2025
अयोध्या में आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला
रामनगरी में सूर्य जयंती, ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर लगा आस्था का मेला
राधा अष्टमी व भगवान सूर्य की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया
सूर्य कुंड में स्नान और सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं एवं असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं
मंदिर में पूजा पाठ व संचालन श्री हनुमानगढ़ी से होता है, साथ ही पुजारी हनुमानगढ़ी से नियुक्त होते है
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में राधा अष्टमी के साथ भगवान सूर्य की जयंती भी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। अयोध्या राम मंदिर से लगभग 9 किलोमीटर दूर चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित दर्शननगर का सूर्य कुंड और सूर्य मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के आकर्षण का आज आकर्षण का केंद्र बना रहा। मान्यता है कि इस प्राचीन कुंड का निर्माण अयोध्या के सूर्यवंशी शासकों ने कराया था। इसके लिए राम मंदिर सहित अयोध्या के तमाम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। ऐतिहासिक सूर्यकुंड पर परम्परागत भव्य मेले का भी आयोजन हुआ। मेले में अयोध्या सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में भक्त सूर्य कुंड में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पहुंचते हैं।
वेदों में सूर्य देव को जगत की आत्मा कहा गया है। ऐसा विश्वास है कि सूर्य कुंड में स्नान और सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं।कहा जाता है कि सूर्यवंशी राजा घोष का कुष्ठ रोग भी यहीं स्नान करने से ठीक हुआ था।
इतिहास पर नजर डालें तो 19वीं शताब्दी में शाकद्वीपीय ब्राह्मण राजा दर्शन सिंह ने इस कुंड और मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उनके नाम पर ही कस्बे का नाम दर्शननगर रखा गया। राजा दर्शन सिंह का निधन 1844 में हुआ था। योगी सरकार ने इस प्राचीन धरोहर को नया स्वरूप देने के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से इस कुंड का जीर्णोद्धार कार्य कराया है ।
हर साल भादो माह के पहले रविवार को यहां सूर्य जयंती मेले का आयोजन होता है। जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालु यहां सरोवर में स्नान करते हैं और सूर्य भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं।
अयोध्या का यह पौराणिक स्थल आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।जहां हर साल लाखों लोग सूर्य भगवान की आराधना के लिए एकत्रित होते हैं। आज के दिन अयोध्या के सूर्य कुंड में लाखों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं भगवान सूर्य का दर्शन पूजन करें श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां पर बहुत अच्छा लग रहा है। योगी सरकार ने बहुत अच्छा कुंड का निर्माण कराया है आज के दिन हम लोग एकत्रित होकर कुंड में दर्शन पूजन कर रहे हैं पुण्य को अर्जित कर रहे हैं। मंदिर में पूजा पाठ व संचालन श्री हनुमानगढ़ी से होता है। यहां भी पुजारी हनुमानगढ़ी से नियुक्त होते है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन