Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

श्रीलालसाहेब दरबार में सजी दिव्य-भव्य फूलबंगला झांकी : देशी-विदेशी फूलों से महका मंदिर परिसर, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

श्रीलालसाहेब दरबार में सजी दिव्य-भव्य फूलबंगला झांकी

देशी-विदेशी फूलों से महका मंदिर परिसर, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

अयोध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध पीठ श्रीलालसाहेब दरबार में आयोजित दिव्य-भव्य फूलबंगला महोत्सव ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देशी-विदेशी सुगंधित फूलों से सजे मंदिर परिसर की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। महोत्सव को श्रीलालसाहेब दरबार के पीठाधिपति महंत रामनरेश शरण महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

बुधवार सायंकाल सर्वप्रथम मठ के गर्भगृह में विराजमान श्रीलालसाहेब सरकार का पूजन-अर्चन एवं वंदन किया गया। इसके बाद फल, मिष्ठान और विविध पकवानों का भोग अर्पित कर भगवान की भव्य आरती उतारी गई। आरती के उपरांत साधु-संतों एवं भक्तजनों के दर्शनार्थ मंदिर के पट खोल दिए गए।

फूलबंगला झांकी में भगवान श्रीलालसाहेब सरकार का मनोहारी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर परिसर को गेंदा, बेला, गुलाब, कमल सहित कई प्रकार के देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया था। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी ने उत्सव की शोभा में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

महोत्सव के अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने भजन और गायन-वादन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीलालसाहेब दरबार के पीठाधीश्वर महंत रामनरेश शरण महाराज एवं तपोवन मंदिर रांची, झारखंड के महंत ओमप्रकाश शरण महाराज ने कलाकारों को न्यौछावर भेंट कर सम्मानित किया।

महंत रामनरेश शरण महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूलबंगला महोत्सव का आयोजन किया गया है। भगवान को जेठ माह की भीषण गर्मी से शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से फूलबंगला झांकी सजाई जाती है। उन्होंने कहा कि पुष्प शीतलता के प्रतीक हैं और सनातन परंपरा में फूलबंगला उत्सव सदियों से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाता रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें