Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामनगरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन,इंद्रेश महाराज सुनाएंगे कथा : 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगी भव्य कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

रामनगरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, इंद्रेश महाराज सुनाएंगे कथा

2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगी भव्य कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

अयोध्या। अयोध्या के पावन धाम में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास, रामसेवक पुरम, बालूघाट, श्रीधाम अयोध्या में प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गुरुवार से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। ओजस्वी वाणी और सरल शैली के लिए प्रसिद्ध इंद्रेश महाराज गूढ़ आध्यात्मिक विषयों को सहज रूप में जन-जन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कथाओं में भक्ति, ज्ञान और जीवन मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है, जिससे श्रोतागण आध्यात्मिक रूप से प्रेरित होते हैं।

आयोजन से जुड़े अजय पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा, जो 8 अप्रैल तक निरंतर चलेगी।कथा क्रम के अनुसार, 2 अप्रैल को भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण, 3 अप्रैल को कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत एवं अजामिल प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। 4 अप्रैल को प्रह्लाद चरित्र की कथा होगी, जबकि 5 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों के साथ विशेष उत्सव मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को गोवर्धन लीला, 7 अप्रैल को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव तथा 8 अप्रैल को सुदामा चरित्र के साथ सुखदेव जी का पूजन, पूर्णाहुति हवन एवं संतों और अतिथियों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन सत्संग समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में संपन्न होगा। इस अवसर पर कीर्ति रमन दास सहित अनेक श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें