Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

भगवताचार्य की ऐतिहासिक संतों की रामलीला का 20 सितंबर से : पौराणिक संत तुलसीदास रामलीला समिति के तत्वावधान में हो रही भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला

भगवताचार्य की ऐतिहासिक संतों की रामलीला का 20 सितंबर से

पौराणिक ऐतिहासिक संत तुलसीदास रामलीला समिति के तत्वावधान में हो रही भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला का

हमारे पूर्वचार्यो द्धारा आयोजित संत तुलसीदास रामलीला समिति को सभी संतों, महंतों का होगा पूरा सहयोग : महंत अवधेश दास

फिल्मी दुनिया की रामलीला धार्मिक व मर्यादित हो,इसका ध्यान रखें आयोजक: महंत संजयदास

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की ऐतिहासिक पौराणिक भगवताचार्य स्मारक भवन की रामलीला का भव्य मंचन 20 सितंबर शनिवार को नारद मोह रावण जन्म के साथ शुरु होगा।इसको लेकर आज एक प्रेस वार्ता बड़ा भक्त माल मंदिर में महंत अवधेश दास महाराज की अध्यक्षता में हुईं। अयोध्या धाम के भगवताचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य कार्यक्रम 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बड़ा भक्तमाल में बैठक की गईं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश के खजरुई ताल के द्वारा रामलीला की जाएगी। उन्होंने कहा यह आयोजन भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें वे भगवान राम की जीवन गाथा का आनंद ले सकते हैं। इस बैठक मे रामलीला समिति के अध्यक्ष महंत अवधेश दास,समिति के महामंत्री महंत संजय दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य,महंत हेमन्त दास, शिवम श्रीवास्तव और पदाधिकारियों उपस्थिति रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए बड़ा भक्त माल आश्रम के महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा संचालित रामलीला की चर्चा का पूरी अयोध्या में हो रही है। इस रामलीला का शुभारंभ हमारे पूर्वचार्यो द्धारा हुआ था। आज हम सबकी जिम्मेदारी है इस रामलीला को और भी दिव्य भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए रामलीला करें। भगवताचार्य स्मारक सदन रामानन्द सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र है,यहां कथा व लीला होती है। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर ने कहा कि सरकारी सहयोग मिले न मिले सभी संत मिलकर रामलीला करायेंगे।

जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवताचार्य न्यास की रामलीला का अयोध्या जी की लीला है सभी संतो की लीला है। उन्होंने कहा कि रामलीला का प्रचार प्रसार बहुत अच्छे ढ़ंग से करना होगा। सभी स्थानधारी अपने अपने नाम मठ के नाम से एक बड़ा बैनर चौराहों पर लगाये। सोशल साइट्स के सभी प्लेटफार्म पर रामलीला का प्रसारण होना चाहिए।

प्रेस को सम्बोधित करते हुए संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा कि भगवान से जुड़ने का चार माध्यम पूज्य महापुरुषों ने बताया है जो नाम,रुप,लीला व धाम है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्री अयोध्या जी में चारों चीज मिल जाती है। इसलिए रामलीला धार्मिक व मर्यादित होनी चाहिए। महंत संजयदास जी ने फिल्मी दुनिया की रामलीला के आयोजक से लेकर पात्रों को शक्त चेतावनी भरे लहजे से कहा कि मर्यादा से खिलवाड़ बिल्कुल न हो। रामलीला हो हम इसका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भगवताचार्य स्मारक सदन में धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए। इसीलिए यह भवन और भी भव्य रुप से पूज्य गुरुदेव भगवान ने बनवाया है।धार्मिक अनुष्ठान यहां अनवरत चलता रहना चाहिए। भरत मिलाप का भी कार्यक्रम होगा। प्रेस को रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण समिति के व्यवस्थापक श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंय हेमंत दास व महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें