Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

गोकुल भवन मंदिर में गौशाला का हुआ भव्य शुभारंभ : परमहंस राममंगल दास महाराज के नाम से गौशाला का उद्घाटन सुखद और प्रेरणादायी है: महंत कमलनयन दास

गोकुल भवन मंदिर में गौशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

परमहंस राममंगल दास महाराज के नाम से गौशाला का उद्घाटन सुखद और प्रेरणादायी है: महंत कमलनयन दास

कहा, सनातन धर्म में गौ माता का विशेष स्थान उनका प्रत्येक अंग पूजनीय माना गया है, इसलिए उनका संरक्षण समाज का नैतिक दायित्व है

अयोध्या। गौ संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गोकुल भवन के संस्थापक परमहंस राम मंगल दास जी महाराज की स्मृति में उनके ही नाम से गौशाला का शुभारंभ किया गया। वशिष्ट कुंड मोहल्ले में गोकुल भवन के सामने निर्मित परमहंस राम मंगल दास गौशाला का उद्घाटन मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन किया और महंत परशुराम दास महाराज के साथ गौ माता को गुड़ अर्पित किया। वर्तमान में 12 गौ माताओं को इस गौशाला में रखा गया है, जिनकी सेवा-सुरक्षा का संकल्प आश्रम प्रबंधन ने लिया है।उद्घाटन के दौरान महंत कमल नयन दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का विशेष स्थान है। उनका प्रत्येक अंग पूजनीय माना गया है, इसलिए उनका संरक्षण समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि परमहंस राममंगल दास महाराज के नाम से गौशाला का उद्घाटन उनके लिए सुखद और प्रेरणादायी है। साथ ही उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि उनके शिष्य महंत परशुराम दास महाराज गुरु के विचारों और सेवा-पथ को आगे बढ़ा रहे हैं।महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि पहले गोकुल भवन आश्रम में ही गौ सेवा की व्यवस्था थी, लेकिन स्थान सीमित होने के कारण कई कठिनाइयाँ आती थीं। इसलिए आश्रम की परिक्रमा मार्ग से जुड़ी जमीन पर इस गौशाला का विस्तार करते हुए भव्य रूप से निर्माण कराया गया है, ताकि गौ माता की बेहतर सेवा और संरक्षण संभव हो सके।कार्यक्रम के संयोजक राकेश दास महाराज ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गौशाला में न सिर्फ गौ माता का संरक्षण होगा, बल्कि उनके संवर्धन और सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की जाएँगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें