Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में पहली बार 501 रामार्चा पूजन, 51 कुण्डीय महायज्ञ और राम : अनुष्ठान वर्ष 2000 से श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों श्रद्धालु

बमबम यादव

Mon, Sep 22, 2025

अयोध्या में पहली बार 501 रामार्चा पूजन, 51 कुण्डीय महायज्ञ और राम मंत्र जप अनुष्ठान की भव्य तैयारी

अनुष्ठान वर्ष 2000 से श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन राम नाम का जाप कर रहे 

5 अक्टूबर को श्रीरामहर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट से निकलेगी भव्य विशाल कलश यात्रा, जुटेंगे हजारों रामभक्त 

सीएम योगी आदित्यनाथ समेत मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित महोत्सव में शामिल होंगे तमाम वीआईपी 

अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। आगामी 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक श्रीरामहर्षण मैथिली सख्य पीठ धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट एवं श्रीरामहर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट द्वारा एक भव्य राम महायज्ञ, रामार्चा पूजन एवं राम नाम जप अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु भाग लेंगे। विशेष बात यह है कि पहली बार एक साथ 501 रामार्चा पूजन और 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यक्रम संयोजक श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने बताया कि यह आयोजन राम नाम जप के रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।

 उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान वर्ष 2000 से परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज भी करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन राम नाम का जाप कर रहे हैं। यही राम नाम की शक्ति है जिससे आज अयोध्या में भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।इस दौरान मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की दिव्य कथा भी होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी।कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा से होगी। इस यात्रा में 1100 महिलाएं पीली साड़ी में कलश लेकर सरयू तट से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचेंगी। यात्रा में हाथी, घोड़े, दर्जनों रथ सम्मिलित होंगे, जिन पर देश की महान संत विभूतियाँ विराजमान होंगी। महाराज श्री ने बताया कि मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। श्रद्धालु हवन, पूजन, दर्शन और यज्ञ अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।कार्यक्रम स्थल पर तैयारियाँ तीव्र गति से जारी हैं और यह कार्य 3 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें