संस्थापक आचार्य का स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 25 अक्टूबर से : यह वार्षिकोत्सव केवल आध्यात्मिक उत्सव नहीं बल्कि भक्ति और संस्कृति का महाकुंभ होगा: महंत अवधेश दास
admin
Wed, Sep 3, 2025
श्री बड़ा भक्त माल मंदिर के संस्थापक आचार्य का स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव 25 अक्टूबर से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में होगें शामिल
यह वार्षिकोत्सव केवल आध्यात्मिक उत्सव नहीं बल्कि भक्ति और संस्कृति का महाकुंभ होगा: महंत अवधेश दास
अयोध्या। श्री बड़ा भक्त माल मंदिर के संस्थापक आचार्य अनंत विभूषित श्री रामशरण दास जी महाराज का 50 वां वार्षिकोत्सव समारोह स्वर्ण जयंती महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है। समारोह में पूरे भारत से हजारों शिष्य परिकर समेत तमाम विशिष्ट अतिथि भी शामिल होगें। अतिथियों को निमंत्रण पत्र आदि भेजे जाने लगे। इसी क्रम में बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश दास महाराज मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी दे दी है। इस महोत्सव को लेकर तैयारी बड़े ही जोरशोर से चल रही ही। 50 वां स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव में चुनरी महोत्सव से लेकर रामचरितमानस और भक्तमाल के पाठ, यज्ञ-हवन , भजन संध्या, कथा-प्रवचन व होगा सरयू-आरती जैसे विविध कार्यक्रम होगें। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक होगा। महोत्सव का वातावरण भक्ति रस से सराबोर होगा और श्रद्धालु दिव्य आस्था का अनुभव करेंगे। यह पूरा महोत्सव श्रीमहंत कौशल किशोर दास जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया जाएगा।महोत्सव के संयोजक बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महराज ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव केवल आध्यात्मिक उत्सव नहीं बल्कि भक्ति और संस्कृति का महाकुंभ होगा। सीएम को आमंत्रण पत्र देने स्वयं बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महाराज व उनके शिष्य संत कृष्ण गोपाल दास सहित बड़ा माल परिवार के सदस्य मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन