Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा मामले में भाजपा सरकार विफल : जूही सिंह : भिटारी में श्यामकली की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा मामले में भाजपा सरकार विफल : जूही सिंह

भिटारी में श्यामकली की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज की 6 मेधावी बालिकाओं को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

अयोध्या। श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर भिटारी में गुरुवार को मां श्यामकली की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मां श्यामकली को श्रद्धांजलि अर्पित की। जूही सिंह ने श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज की 6 मेधावी बालिकाओं को साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बालिकाओं को कन्या विद्याधन दिया जाता था। शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए सपा सरकार द्वारा बालिकाओं को साइकिल भी निशुल्क वितरित की जाती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षण संस्थानों को व शिक्षा को खत्म करने पर आमादा हो गई है। बालिकाएं देवी दुर्गा का स्वरूप होती है। पवित्र नवरात्रि में बालिकाओं को देवी दुर्गा मानकर लोग बालिकाओं की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहन,बेटियों व नारी सुरक्षित नहीं है आज प्रदेश में महिलाओं के ऊपर जुल्म और अत्याचार बढ़ गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है। समाज का सभी वर्ग सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाले 2027 के चुनाव में प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि राजनीति में मैं आज जो कुछ भी हूं उसमें मेरी स्वर्गीय माता श्याम काली देवी व पिता स्वर्गीय मित्रसेन यादव की देन है। माता-पिता द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलकर पूरे जीवन गरीबों,मजलूमों, पीड़ितों, शोषितों व वंचितों की सेवा करता रहूंगा। समाजवादी पार्टी हमेशा से ही महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर भिटारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने मां श्यामकली को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण यादव व संचालन धर्मपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में गायक धर्मेंद्र वर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से मां श्यामकली देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा पूर्व प्रमुख इंदुसेन यादव,ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव,नेहा सेन,स्नेह लता निषाद,सरोज यादव ,लल्लन कोरी, पृथ्वीराज यादव, अनिल विश्वकर्मा, हरिबक्स सिंह,साहब लाल,सुनीता कोरी, सुरेश इंसान, भीम यादव,अखिलेश सिंह बब्बू,आनंद सिंह मिंटू, जेपी यादव,इंद्रसेन यादव पिंटू,शोभनाथ,राम जी चौधरी,अमरेश यादव राजन,उपेंद्र यादव,राम मूर्ति,जामवंत, दर्शना कोरी,गुड्डन कोरी,उषा यादव,गीता शर्मा,राजकुमारी यादव,रामकृष्ण कोरी,शिव बहादुर यादव,राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें