Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

रामसेतु निर्माण में भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी में मिला विशिष्ट : ट्रस्ट ने अंगद टीले पर किया स्थापित, राम मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही गिलहरी

रामसेतु निर्माण में भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी रामजन्मभूमि में मिला विशिष्ट स्थान

ट्रस्ट ने अंगद टीले पर किया स्थापित, राम मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही गिलहरी

अयोध्या। लंका विजय में रामसेतु निर्माण के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी अब राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष स्थान दिया है। ट्रस्ट ने उसे अंगद टीले पर स्थापित किया है जहां से वह मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अपने पूर्णता की ओर बढ़ रहा है और अब इसकी गुणवत्ता की जांच शुरू की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। राम मंदिर की चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के पास बनाए जाएंगे 25 वॉच टॉवर चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के पास 25 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। साथ ही पुलिस बूथ को भी समन्वय के साथ सही स्थान पर स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। सुरक्षा ढांचे की रूपरेखा को लेकर कल जिला प्रशासन के साथ विस्तृत बैठक होगी। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में और क्या देखें, यह सोचना आवश्यक है इसलिए अयोध्या को पर्यटन की सर्वोत्तम नगरी बनाने की योजना पर भी काम होना चाहिए। इसके साथ ही संग्रहालय में रामायण से जुड़ी मूल प्रतियों को रखा जाएगा। सभी प्रदेश सरकारों से इसकी प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। वहीं, 15 अक्तूबर तक गेट नंबर 11 का निर्माण पूरा कर उसका नामकरण भी कर दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें