Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

स्वामी रघुनाथदेशिक जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार संग स्नान, सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत से भावविभोर

हनुमानगढ़ी से निकला परंपरागत जुलूस,रामनगरी के मंदिरों को दिया गया होली का आमंत्रण, मठ मंदिरों में उड़ने लगे अबीर-गुलाल

हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास महाराज के संयोजन में दक्षिण भारत के वैदिक विद्वान याजुल गुरु जी के निर्देशन में हो रहा महायज्

draft title

वाल्मीकि रामायण कथा बह रही रसधार, व्यासपीठ से कथा कहा रहें जगद्गुरु रत्नेशप्रपन्नाचार्य 

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

आकाशवाणी अयोध्या और प्रधानों को RTO प्रशासन ने ट्रेनिंग दी : परिवहन आयुक्त के दिशानिर्देशन में अयोध्या में भी सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं में प्रभावी टिप्स दिए गए, गांव-गांव सड़क

आकाशवाणी अयोध्या और प्रधानों को RTO प्रशासन ने ट्रेनिंग दी

परिवहन आयुक्त के दिशानिर्देशन में अयोध्या मंडल में भी सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं में प्रभावी टिप्स दिए गए, गांव-गांव सड़क सुरक्षा संदेश पहुंचाया जाएगा

अयोध्या। सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं में आकाशवाणी अयोध्या और ग्राम प्रधानों को आरटीओ ने दिया प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, परिवहन मंत्री व परिवहन आयुक्त सीनियर आईएएस श्रीमती किंजल सिंह निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जन जन तक एव ग्राम प्रधानों के माध्यम से गाँव गाँव तक सड़क सुरक्षा संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से आज सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या मण्डल सुश्री ऋतु सिंह ने मंडल के दो ज़िलों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला की जिसमें आकाशवाणी अयोध्या कार्यालय में सड़क सुरक्षा संबंधी विशेष प्रोग्राम रिकॉर्ड करने के साथ आकाशवाणी अयोध्या में कार्यक्रम प्रमुख संजय धर द्विवेदी के साथ अधिकारियों कर्मचारियों को सड़कसुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक किया गया। इससे पहले आर टी ओ की।अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की कार्यशाला बाराबंकी में आयोजित की गयी।

ग्राम प्रधान कार्यशाला परिवहन विभाग और पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत कार्यालय जनपद बाराबंकी में आयोजित की गयी जिसमें आरटीओ अयोध्या, एआरटीओ प्रशासन श्रीमती अंकिता शुक्ला, आरआई व सुश्री नीलम पंचायती राज विभाग सहित लगभग 150 ग्राम प्रधान उपस्थित रहें। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या द्वारा ग्राम प्रधानों को ग्रामीण जनता, चालकों हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देते हुए शासन की मंशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षण दिया। यातायात संकेतो का विस्तृत ज्ञान यथा-गोलाकार आदेशात्मक चिन्ह, सचेतात्मक त्रिभुजा संकेत चिन्ह, आयताकार सूचनात्मक चिन्हों के बारे में चित्रों के माध्यम से बताया गया तथा बताये गये नियमों तथा योजनाओं की जानकारी फ्लैक्स पर, दीवारों पर लिखवाने हेतु अपील की गयी। यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियमों को सभी ग्राम पंचायतों की दीवारों पर साफ सुथरे अक्षरों में पुनः पेण्ट करवा लें। भारत सरकार और उ०प्र० सरकार के सड़क सुरक्षा गीतो और वीडियो का भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना लर्निंग लाइसेंस आनलाईन बनवा सकते हैं। ग्रामीण जनता को इन योजनाओं के बारे में भी बताया जाय ताकि वे अनाधिकृत व्यक्तियों के चंगुल में ना फसें।

अपील की गयी कि सर्विस रोड या मुख्य मागों से मिलने वाली टी-जंक्शन पर लगाए जाने वाले यातायात संकेत भी अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करा लें और रास्ते के अधिकार के बारे में लोगो को जागरूक करें। अवैध कट न बनने दें और स्पीड ब्रेकर तोड़ने वालों या अवैध कट बनाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करवायें। ग्रामीणों को मालयान या ट्रैक्टरों में यात्रा करने से रोकें और रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप इत्यादि के बारे में जागरूक करें। एआरटीओ श्रीमती अंकिता शुक्ला द्वारा कैशलेस उपचार योजना और सभी ब्लाकों पर जागरूकता कार्यक्रम कराने के लिए बताया गया। इसके अतिरिक्त विस्तार से राहवीर योजना आदि में आवेदन करने की प्रक्रिया बतायी।

कार्यक्रम में आरटीओ अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह,कार्यक्रम प्रमुख संजय द्विवेदी एआरटीओ श्रीमती अंकिता शुक्ला , श्री जयंत पटेल,कार्यक्रम अधिशाषी सरस्वती पाठक सहायक निदेशक अभियांत्रिकी के के श्रीवास्तव एवं उदघोषक अमरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह विनोद चौधरी एवं अन्य एमवीआई बलवंत सिंह यादव, पंचायती राज विभाग से श्रीमती नीलम, एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी अमन,अनिकेत उपस्थित रहें व सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें