Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

वैद्य स्वामी रामशरण दास की 44वीं पुण्यतिथि पर संतों ने किया नमन : वैद्य स्वामी रामशरण दास अप्रतिम प्रतिभा के धनी, कुशल वैद्य और भजनानंदी संत थे:महंत राजेंद्र दास

वैद्य स्वामी रामशरण दास की 44वीं पुण्यतिथि पर संतों ने किया नमन

वैद्य स्वामी रामशरण दास अप्रतिम प्रतिभा के धनी, कुशल वैद्य और भजनानंदी संत थे:महंत राजेंद्र दास

अयोध्या। रघुनाथ भवन वैद्य मंदिर, श्रृंगारहाट के साकेतवासी महंत वैद्य स्वामी रामशरण दास महाराज की 44वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अयोध्याधाम के संत-महंतों एवं धर्माचार्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आध्यात्मिक, सामाजिक और सेवामयी जीवन को स्मरण किया।रघुनाथ भवन वैद्य मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि उनके गुरुदेव भगवान वैद्य स्वामी रामशरण दास अप्रतिम प्रतिभा के धनी, कुशल वैद्य और भजनानंदी संत थे। उन्होंने अपने ज्ञान और सेवा भाव से असंख्य लोगों का मार्गदर्शन किया। आश्रम के विकास, गौसेवा, संत सेवा, विद्यार्थी सेवा और आगंतुकों की सेवा को उन्होंने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाया। उनके प्रयासों से मठ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ और आज भी उनकी परंपराओं का निर्वहन पूरी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है।श्रद्धांजलि सभा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में महंत राजेंद्र दास महाराज ने सभी आगंतुक संतों का स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास रामायणी महाराज के शिष्य डॉ. महेश दास, हरिद्वारी पट्टी के महंत मुरली दास, विद्याकुंड के महंत उमेश दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, रामहर्षण कुंज के महंत अयोध्या दास, महंत परशुराम दास, महंत रामकृष्ण दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत माधवदास रामायणी, महंत बलराम दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामलोचन शरण, महंत पवन कुमार दास, नागा रामलखन दास, महंत उत्तम दास, उपेंद्र दास, राजन दास, शरद आचारी, भरत दास, संतदास सहित बड़ी संख्या में संत-महंत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें