जीडी गोयनका हेल्थ केयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी आधुनिक : गोनार्ड हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से संचालित होंगे विभिन्न कोर्स, पूर्वांचल के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे
admin
Thu, Mar 12, 2026
जीडी गोयनका हेल्थ केयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा
गोनार्ड हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से संचालित होंगे विभिन्न कोर्स, पूर्वांचल के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर
शिक्षा के क्षेत्र में जीडी गोयनका ग्रुप का बड़ा नाम है और यह संस्थान निश्चित रूप से पीएम मोदी के स्किल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: प्रतीक भूषण सिंह
अयोध्या।चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, नाका हनुमानगढ़ी के पास जीडी गोयनका हेल्थ केयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन गोंडा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास,जीडी गोयनका हेल्थ केयर के सीईओ मोहित मेहरा,गोनार्ड हॉस्पिटल की डॉ. राजश्री सिंह,कात्यायनी हॉस्पिटल की डॉ. निशी सिंह व कात्यायनी हॉस्पिटल डायरेक्टर सुदीप भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
यह हेल्थ केयर एकेडमी गोनार्ड हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर और गोनार्ड नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से संचालित की जाएगी, जहां वोकेशनल कोर्स, बैचलर कोर्स, सर्टिफिकेट कोर्स और मास्टर डिग्री सहित कई पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे पूर्वांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।इस अवसर पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जीडी गोयनका ग्रुप का बड़ा नाम है और यह संस्थान निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग और हेल्थ केयर के क्षेत्र में अभी भी बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत है। प्रधानमंत्री की सोच है कि हर व्यक्ति के पास कोई न कोई हुनर हो और उसी के आधार पर वह अपनी पहचान बनाए। ऐसे में यह एकेडमी अयोध्या और पूर्वांचल के युवाओं के लिए बड़ा अवसर साबित होगी।
जीडी गोयनका हेल्थ केयर के सीईओ मोहित मेहरा ने कहा कि प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में हेल्थ केयर एकेडमी की शाखा खोलना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में जीडी गोयनका हेल्थ केयर की शुरुआत की गई थी और आज देशभर में 100 से अधिक हेल्थ केयर एकेडमी संचालित हो रही हैं। अयोध्या में इसकी शुरुआत होने से यहां के युवाओं को आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा और नई स्किल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि हेल्थ केयर क्षेत्र में जीडी गोयनका का बड़ा नाम है। गोनार्ड हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर तथा गोनार्ड नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से यहां विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे कोविड काल में जीडी गोयनका हेल्थ केयर की शुरुआत हुई, उसी समय गोनार्ड संस्थान का भी संचालन प्रारंभ हुआ था। दोनों संस्थान मिलकर अयोध्या के दसवीं और बारहवीं पास विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
कात्यायनी हॉस्पिटल की डॉक्टर निशी सिंह ने कहा कि अयोध्या में कई अस्पताल हैं, लेकिन नर्सिंग कोर्स की कमी महसूस की जा रही थी। जीडी गोयनका हेल्थ केयर एकेडमी से प्रशिक्षित छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर निकलेंगे, जिससे न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा बल्कि अस्पतालों को भी प्रशिक्षित स्टाफ मिलेगा।कात्यायनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुदीप भूषण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनगरी में स्किल शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवाओं के लिए नए रास्ते खोलेगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज के सत्येंद्र सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, महंत संजय दास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन