Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 27 से : विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन 27 सितम्बर से कारसेवकपुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 27 से

विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन 27 सितम्बर से कारसेवकपुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाएगा

अयोध्या। प्रति वर्ष की भांति इस साल भी विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन 27 सितम्बर से कारसेवकपुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाएगा। इसका आयोजन श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आन्दोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर किया जाता है। शिविर पहली अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण 22 सितम्बर तक चलेगा। यह जानकारी आज विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने पत्रकारों को दी। वे कारसेवक पुरम में पत्रकारों से संबोधित थे।

उन्होंने बताया कि शिविर की तिथि और स्थान नियत है। पंजीकृत दिव्यांगों को आवश्यकता के दिन बुलाया जाएगा। दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कान की मशीन चाहने वालों की श्रवण शक्ति जांचने का काम भी होगा। ऐसे में प्रमाण पत्र लेकर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही रक्त जांच में थायराइड भी सम्मिलित होगा। ह्वीलचेयर, ट्राईसाईकिल, चश्में भी बांटे जाएंगे। इसमें एमटूके नाम का व्यापारिक संस्थान भी जुड़ा है। जांच पड़ताल का काम तकनीकी रूप से समृद्ध लोगों की टोली करेगी। प्रेसवार्ता में प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें