Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

रक्षा मंत्री ने उदासीन ऋषि आश्रम में नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कपिल मुनि मन्दिर जाकर ममता ने श्रीमहंत ज्ञानदास का लिया आशीर्वाद : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को गंगासागर पहुंचीं। उन्होंने कपिल मुनि मंदिर का दर्शन किया

कपिल मुनि मन्दिर जाकर ममता ने श्रीमहंत ज्ञानदास का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को गंगासागर पहुंचीं। उन्होंने कपिल मुनि मंदिर का दर्शन किया और अयोध्या के श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज से आशीर्वाद लिया।

उक्त जानकारी देते हुए संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष-श्रीमहंत जी के उत्तराधिकारी शिष्य महंत संजय दास ने बताया कि 15 जनवरी को गंगासागर में प्रारंभ होने वाले मेले को लेकर महंतश्री इस समय गंगा सागर स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि मंदिर में प्रवास पर हैं। मंगलवार को मेले की तैयारी का निरीक्षण करने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ने कपिल मुनि मंदिर का दर्शन किया और महंत ज्ञान दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने और मेले की व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री का स्वागत महंत संजयदास, श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास सहित संतों ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें