Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मखौड़ा धाम में श्रीराम महायज्ञ का हुआ समापन,जानकी नवमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बमबम यादव

Wed, May 7, 2025
मखौड़ा धाम में श्रीराम महायज्ञ का हुआ समापन,जानकी नवमी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ जानकी माता की जन्मभूमि जनकपुर है पर उनकी महिमा भारत की प्रत्येक नारी की आत्मा में बसी: बिंदुगाद्याचार्य बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता व मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य के संयोजन में राम मंत्र से यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित की गई मखौड़ा, बस्ती। मखौड़ा धाम, बस्ती में श्रीराम महायज्ञ का समापन मंगलवार को हवन के साथ हुआ। इस अवसर पर जानकी नवमी का पर्व भी मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने संगीतमय भजनों का आनंद लिया। माता जानकी के जन्मोत्सव के उल्लास में लीन है अयोध्या। कहीं श्रीसीताराम महायज्ञ, नवाह्न पारायण तो कहीं बधाई गान की धूम है। जानकी नवमी का मुख्य पर्व मंगलवार को मनाया गया, हालांकि उत्सव की भव्यता अभी से पहले से दिखने लगी थी। मंदिरों में चल रहें अनुष्ठान का हुआ समापन। दशरथ राजमहल बड़ा स्थान के संयोजन में मखधाम मखौड़ा में श्रीराम महायज्ञ की धूम है। बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता व मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य के संयोजन में राम मंत्र से यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित की गई। महायज्ञ में सवा लाख आहुतियां डाली गई। देर शाम को यहां रामलला का मंचन श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। देवेंद्र प्रसादाचार्य कहते हैं कि जानकी माता की जन्मभूमि जनकपुर है पर उनकी महिमा भारत की प्रत्येक नारी की आत्मा में बसी है। वैशाख शुक्ल अष्टमी यानी पांच मई को समापन कार्यक्रम में दशरथ गद्दी बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर विंदुगद्दाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। मखौड़ा धाम के मुख्य पुजारी और आयोजनकर्ता सूरज दास वैदिक समेत कई प्रमुख महंत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार हुए। धार्मिक अनुष्ठानों से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें