Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

90 कमरों के साथ चार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, जिम व लाइब्रेरी भी होगी उपलब्ध; कंपनी के 15 वर्ष पूरे होने

श्रीरामप्रिया कुंज में आयोजित हुआ 17वां पुण्यतिथि महोत्सव, संतों ने किया पूर्वाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री करुणानिधान भवन में शुक्रवार की सायंकाल देव उठनी एकादशी पर

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या में खुला ग्रैंड कॉन्टिनेंटल का 35वां होटल, एक छत के नीचे मिलें : 90 कमरों के साथ चार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, जिम व लाइब्रेरी भी होगी उपलब्ध; कंपनी के 15 वर्ष पूरे होने

अयोध्या में खुला ग्रैंड कॉन्टिनेंटल का 35वां होटल, एक छत के नीचे मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं

90 कमरों के साथ चार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, जिम व लाइब्रेरी भी होगी उपलब्ध; कंपनी के 15 वर्ष पूरे होने पर अयोध्या में नई शुरुआत

अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती आमद के बीच होटल उद्योग में भी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में ग्रैंड कॉन्टिनेंटल होटल्स ने अयोध्या में अपना 35वां होटल शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी की स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के विशेष अवसर पर अयोध्या में होटल की शुरुआत को प्रबंधन ने बड़ी उपलब्धि बताया है। होटल में ठहरने के साथ ही शादी-विवाह, सामाजिक समारोह और व्यावसायिक आयोजनों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।ग्रैंड कॉन्टिनेंटल होटल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमेश शिवा ने बताया कि कंपनी की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। वर्ष 2026 में कंपनी अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे कर रही है। इस दौरान 35वें होटल के रूप में अयोध्या में विस्तार करना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भगवान के आशीर्वाद के साथ कंपनी की पूरी टीम को दिया। कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे केवल एक व्यक्ति का योगदान नहीं होता, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सहयोग महत्वपूर्ण होता है।

90 कमरे और चार बैंक्वेट सुविधाएं होंगी खास

रमेश शिवा के मुताबिक होटल में कुल 90 कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न आयोजनों के लिए चार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 400 लोगों की क्षमता वाला आउटडोर लॉन, छत पर 300 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल तथा बेसमेंट में 150 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक अन्य कॉन्फ्रेंस हॉल शामिल है। इसके साथ ही 25 लोगों की क्षमता वाला बोर्ड रूम भी तैयार किया गया है। इन सुविधाओं के माध्यम से छोटे-बड़े पारिवारिक समारोहों से लेकर व्यावसायिक बैठकों तक के आयोजन किए जा सकेंगे।

जिम, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी भी

होटल में मेहमानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिम्नेजियम, स्विमिंग पूल और लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की गई है। प्रबंधन का कहना है कि एक ही परिसर में ठहरने, खानपान, मनोरंजन और समारोहों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इससे अयोध्या आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यावसायिक यात्रियों को बेहतर आतिथ्य अनुभव मिल सकेगा।

प्रतिस्पर्धा को बेहतर सेवा का माध्यम मानती है कंपनी

होटल कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर रमेश शिवा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा किसी भी क्षेत्र में होती है और इससे संस्थानों को अपनी सेवाओं में सुधार करने का अवसर मिलता है। ग्रैंड कॉन्टिनेंटल की पूरी टीम बेहतर गुणवत्ता, स्वादिष्ट भोजन और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवा देने के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि सेवाओं में कमी होगी तो ग्राहक दूसरे विकल्पों की ओर जा सकते हैं। इसलिए टीम का पूरा ध्यान मेहमानों को बेहतर सुविधाएं और संतोषजनक अनुभव देने पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में होटल की शुरुआत कंपनी के लिए केवल व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रामनगरी में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें