करुणानिधान भवन में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह महाेत्सव : रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री करुणानिधान भवन में शुक्रवार की सायंकाल देव उठनी एकादशी पर
admin
Sun, Nov 22, 2026
करुणानिधान भवन में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह महाेत्सव
अयाेध्या। रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री करुणानिधान भवन में शुक्रवार की सायंकाल देव उठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। तुलसी विवाह महाेत्सव पर भक्तों का तांता लगा रहा। जहां विधि-विधान के साथ शालिग्राम एवं तुलसी का सम्पन्न कराया गया। इस माैके विविध धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। भक्तगण माता तुलसी के विवाह में सम्मिलित हाेकर पुण्य के भागीदार बने। प्रसिद्ध पीठ श्री करूणानिधान में तुलसी-शालिग्राम विवाह पर अलाैकिक छटा निखर कर सामने आयी। महाेत्सव काे पीठ के वर्तमान महंत रामजी दास महाराज ने सानिध्यता प्रदान किया। मंदिर के अधिकारी संत रामनारायण दास महाराज के संयाेजन में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का सिलसिला मध्यरात्रि तक चला। मंदिर में बने मंडप पर तुलसी, शालिग्राम का विवाह रीति-रिवाज और पूर्वक कराया गया। उत्सव से पूरा मंदिर परिसर आह्लादित नजर आया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन