Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीरामप्रिया कुंज में आयोजित हुआ 17वां पुण्यतिथि महोत्सव, संतों ने किया पूर्वाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री करुणानिधान भवन में शुक्रवार की सायंकाल देव उठनी एकादशी पर

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

महंत परमहंस कृष्ण शरण महाराज की पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की : श्रीरामप्रिया कुंज में आयोजित हुआ 17वां पुण्यतिथि महोत्सव, संतों ने किया पूर्वाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

साकेतवासी महंत परमहंस कृष्ण शरण महाराज की पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रीरामप्रिया कुंज में आयोजित हुआ 17वां पुण्यतिथि महोत्सव, संतों ने किया पूर्वाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

अयोध्या। रामनगरी की प्रतिष्ठित धार्मिक पीठ श्रीरामप्रिया कुंज रामकोट में सोमवार को साकेतवासी महंत परमहंस कृष्ण शरण महाराज का 17वां पुण्यतिथि महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या धाम के बड़ी संख्या में संत-महंत शामिल हुए। सभी ने पूर्वाचार्य के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आध्यात्मिक योगदान, संत सेवा तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में निभाई गई भूमिका को याद किया। महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान युगल सरकार के पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद साकेतवासी महंत परमहंस कृष्ण शरण महाराज के चित्रपट का विधिवत पूजन और आरती की गई। मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतों ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्तिक मास परायण, सीताराम नाम संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।

श्रीरामप्रिया कुंज के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत डॉ. स्वामी उद्धव शरण महाराज ने उपस्थित संत-महंतों का स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि कार्तिक शुक्ल वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी उनका 17वां पुण्यतिथि महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अयोध्या के संत समाज ने एकत्र होकर गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत डॉ. उद्धव शरण ने कहा कि परमहंस कृष्ण शरण महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। उनका जीवन भजन, साधना, गौसेवा और संत सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व में सहजता, सरलता और उदारता का अद्भुत समन्वय था। यही वजह थी कि रामनगरी के संत-महंत उनका विशेष आदर और सम्मान करते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में आश्रम के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि गुरुदेव की स्थापित परंपराओं और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए श्रीरामप्रिया कुंज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। यहां ठाकुरजी की नियमित सेवा-पूजा के साथ गौसेवा, संत सेवा, विद्यार्थियों की सहायता और आश्रम में आने वाले अतिथियों के सत्कार की व्यवस्था निरंतर संचालित हो रही है। सभी धार्मिक उत्सव, समैया और त्योहार भी परंपरागत विधि-विधान से मनाए जाते हैं।पुण्यतिथि महोत्सव में विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत करुणानिधान शरण, महंत उमेश दास, महंत वैदेहीवल्लभ शरण, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामलोचन शरण, स्वामी अनंत पद्मनाभाचार्य, महंत प्रियाशरण, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत गणेशानंद दास, महंत राममिलन शरण, महंत नवल दास, महंत दिलीप दास, स्वामी गयाशरण, अधिकारी सर्वेश्वर दास, महंत रामदास, महंत रामेश्वर दास, आचार्य विनोद मिश्रा, महंत रामनारायण दास, महंत रामनरेश शरण, स्वामी रामप्रिया शरण, महंत रामानुज शरण, महंत वीरेंद्र दास, महंत महेश दास और महंत गोविंद दास सहित बड़ी संख्या में संत-महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें