Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

श्री राम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा धार्मिक आयोजन, अयोध्या धाम के संतों के सानिध्य में

90 कमरों के साथ चार बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल, स्विमिंग पूल, जिम व लाइब्रेरी भी होगी उपलब्ध; कंपनी के 15 वर्ष पूरे होने

श्रीरामप्रिया कुंज में आयोजित हुआ 17वां पुण्यतिथि महोत्सव, संतों ने किया पूर्वाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण

रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ श्री करुणानिधान भवन में शुक्रवार की सायंकाल देव उठनी एकादशी पर

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

शीतलपुर में आज से होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,नौ दिनों तक बहेगी भक्त : श्री राम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा धार्मिक आयोजन, अयोध्या धाम के संतों के सानिध्य में

admin

Wed, Nov 25, 2026

शीतलपुर में आज से होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की अविरल धारा

श्री राम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा धार्मिक आयोजन, अयोध्या धाम के संतों के सानिध्य में होगा कथा महोत्सव

व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा हरिधाम गोपाल पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य करेंगे

वैशाली (बिदुपुर बाजार)। जिले के शीतलपुर चकमैगर, बिदुपुर बाजार में श्री राम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दिव्य भव्य श्रीराम महोत्सव 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा। नौ दिवसीय इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। महोत्सव के दौरान श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा, त्याग और लोककल्याणकारी संदेशों का श्रवण कराया जाएगा। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा हरिधाम गोपाल पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज करेंगे

महोत्सव की अध्यक्षता अयोध्या धाम की बड़ी जगह के बिन्दुगाद्याचार्य स्वामी महंत देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज करेंगे। वहीं, आयोजन का संयोजन जगद्गुरु अर्जुन द्वाराचार्य स्वामी कृपालु राम भूषण देवाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। अयोध्या धाम के संतों के सानिध्य में आयोजित होने वाला यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बनाएगा। आयोजन के आयोजक ओम प्रकाश सिंह, नवीन कुमार एवं मिथिलेश सिंह हैं। आयोजकों की ओर से महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय श्री मिथिलेश गणेश सिंह की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ-साथ समाज में धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक संस्कार और प्रभु श्रीराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं आसपास के गांवों के लोगों से महोत्सव में शामिल होकर श्रीराम कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें