Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मल्टीनेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी ने की एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर किया पेशाब

बमबम यादव

Fri, Jan 6, 2023

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में इस शख्स ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के ऊपर कर दिया पेशाब

अमेरिकी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट पद पर है आरोपी

दिल्ली। एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में 70 साल की बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। इस शख्स को अब दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। इसके लिए मुंबई में छापेमारी भी की गई है। इस शख्स की पहचान मुंबई निवासी शंकर मिश्रा के तौर पर की गई है, जो अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल कंपनी में बड़े पद पर तैनात है। इस मामले में DGCA ने भी एअर इंडिया को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है, जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा है।
एअर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला के साथ दुर्व्यवहार की यह घटना 26 नवंबर को हुई थी। हालांकि महिला के लिखित शिकायत देने के बावजूद एयरलाइंस इस मामले को दबाती रही। इसके बाद महिला ने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसके बाद 28 दिसंबर को एयरलाइंस ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद अब आरोपी शंकर मिश्रा पर 30 दिन के लिए हवाई उड़ान का बैन लगा दिया गया है।
आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी वेल्स फार्गो का भारत में वाइस प्रेसिडेंट है और मुंबई में रहता है। कंपनी का हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया में है। फिलहाल वह इस मामले के तूल पकड़ने के बाद फरार हो गया है।
पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को भी इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने IPC की धारा 294, 353, 509 और 510 के तहत शंकर मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम मुंबई भेजी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने फ्लैट पर नहीं मिला है। उसके मुंबई से बाहर होने की जानकारी मिली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटना के समय फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू मेंबर्स को भी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें