Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

बमबम यादव

Fri, Aug 1, 2025
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला राहुल गाँधी ने चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे तीखा हमला किया है। उन्होंने उसे वोट चोर बताया है और अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी और चुनाव आयोग की इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ गई हैं। बीजेपी ने इसे संवैधानिक संस्था पर हमला बताया है तो चुनाव आयोग का कहना है कि उनका बयान भ्रामक है। लेकिन राहुल गाँधी तो बम फोडने की बात कर रहे हैं, कह रहे हैं कि बम फूटेगा तो चुनाव आयोग नज़र भी नहीं आएगा। वे दावा कर रहे हैं कि उनके पास पुख़्ता सबूत हैं। उनके मुताबिक छह महीनों की जांच से मिले प्रमाणों के आधार पर वे चुनाव आयोग को वोट चोर कह रहे हैं. क्या राहुल गाँधी कर्नाटक की उस विधानसभा सीट की बात कर रहे हैं जहाँ जाँच में उन्हें फर्ज़ी वोटरों मिले थे और जिसकी बात वे पहले भी कह चुके हैं....या फिर उनके पास उसके अलावा भी सबूत आ चुके हैं..... लेकिन जब तक वे सबूत सामने नहीं रखेंगे तब तक उनकी बात पर कौन भरोसा करेगा। ये सही है कि चुनाव आयोग की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है और हर कोई उसे मोदी सरकार का एक विभाग मानने लगा है। लेकिन पूरी तरह से उसको बेनकाब करने के लिए निर्णायक सबूत नहीं आए हैं। तो क्या राहुल के सबूत निर्णायक हो सकते हैं.....क्या वे इतने पुख़्ता हो सकते हैं कि उनको कोई झुठला ही नहीं सकेगा.... अगर ऐसा हुआ तो भारतीय राजनीति में बवाल मच जाएगा....मोदी राज में हुए सारे चुनाव शक़ के घेरे में आ जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें