Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दान देहे धन न घटे दोहे को जीवन में किया आत्मसात किया समाजसेवी हरिओम ने

बमबम यादव

Thu, Nov 18, 2021

राघवचरणानुरागी ने पुनः कन्यादान में मदद कर पेश की मानवता की मिशाल

सोहावल अयोध्या। जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति हरिओम तिवारी ने विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत सारँगापुर के मजरे गोसाईं कुट्टी निवासी एक गरीब गोसाईं परिवार की पुत्री की शादी में आर्थिक सहयोग कर मानवता की मिशाल पेश की है। ज्ञातव्य हो कि उक्त परिवार में शादी आगामी 20 नवंबर को है। आर्थिक तंगी होने के कारण लड़की के पिता ने हरिओम से मदद करने का निवेदन किया था। उसी को ध्यान में रखते हुये तिवारी ने आज 11 हज़ार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर लड़की के पिता के सर का बोझ हल्का करने का कार्य किया है। ज्ञातव्य हो कि हरिओम ने लगभग एक वर्ष पूर्व राघवचरणानुरागी नामक दल की स्थापना की है। जिसका धेय्य समाज के हर जरूरमंद व्यक्तियों की मदद करना है। कोरोना काल में भी इस दल ने लोगों की सेवा करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इसके अलावां हरिओम समय-समय पर व्यक्तिगत स्तर से भी किसी न किसी जरूरत मंदों की मदद की थी। यही कारण है कि हरिओम बहुत कम समय में ही लोगों के बीच अपनी एक नई पहचान स्थापित की है, तथा एक सच्चे जनसेवक बनकर उभरे हैं। हरिओम के अनुसार ईश्वर ने यदि हमको किसी की मदद करने के लिये सक्षम बनाया है तो मदद करने में कतई भी पीछे नहीं हटना चाहिये। क्योंकि दान देने से कभी घटता नहीं बल्कि ईश्वर हमारी भी मदद करने हेतु सदैव उपस्थित रहते हैं। समाजसेवी के इस पुनीत कार्य हेतु उनकी सभी क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें