Saturday 17th of January 2026

ब्रेकिंग

आरटीओ अयोध्या ने बाराबंकी कार्यालय व रोडवेज बस अड्डे में दिये सड़क सुरक्षा संदेश

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय द्वारा एक विशेष सम्मान एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

धर्म नगरी अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को गंगासागर पहुंचीं। उन्होंने कपिल मुनि मंदिर का दर्शन किया

इस वर्ष सनातनी हिंदू भक्त गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित कपिल मुनि मंदिर की तीर्थयात्रा करेंगे

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर संतों में नाराजगी, मुकदमा दर्ज करने की मांग

बमबम यादव

Tue, Jan 28, 2025
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर संतों में नाराजगी, मुकदमा दर्ज करने की मांग महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने से सनातन धर्मगुरुओं में नाराजगी ममता पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने और धर्म-परंपरा की अनदेखी करने का लग रहा आरोप किन्नर अखाड़ा का कहना है कि ममता ने सारी प्रक्रिया का पालन करके महामंडलेश्वर का पद प्राप्त किया आनंद स्वरूप, हिमांगी सखी ने किन्नर अखाड़ा की कार्यप्रणाली पर उठाए प्रश्न बोले, बिना परंपरा का पालन किए बना दिया महामंडलेश्वर प्रयागराज। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के अध्यात्म की राह पकड़ने पर सनातन धर्मगुरुओं में नाराजगी व्याप्त है। वह धर्म-परंपरा की अनदेखी करके उन्हें महामंडलेश्वर बनाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, किन्नर अखाड़ा का कहना है कि सारी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ममता महामंडलेश्वर बनी हैं। ममता ने शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में संन्यास लिया। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पट्टाभिषेक करके महामंडलेश्वर बनाकर नया नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा- ममता कुलकर्णी पर अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का आरोप है। वह उससे बरी हुईं या नहीं? मैं नहीं जानता, लेकिन उनका महामंडलेश्वर बनना अनुचित है। किन्नर अखाड़ा फर्जी विश्वविद्यालय है जो अवैध डिग्रियां बांट रहा है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को संन्यास देने का अधिकार नहीं है। इससे हमारी भावनाएं आहत हैं। किन्नर अखाड़ा के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस होना चाहिए। अगर आगे इन्हें किसी धार्मिक आयोजन में बुलाया गया तो हम उसमें शामिल नहीं होंगे। प्रथम किन्नर कथावाचक जगदगुरु हिमांगी सखी ने कहा कि किन्नर अखाड़ा तो किन्नर समाज के लिए बना था। अब उसमें महिला को स्थान दे दिया। अगर आपको किन्नरों के अलावा महिलाओं को महामंडलेश्वर बनाना है तो उसका नाम बदलकर दूसरा रख लीजिए। बिना शिक्षा दिए, दीक्षा दे दी। मुंडन नहीं कराया, चोटी काटकर महामंडलेश्वर बना दिया जो अनुचित है। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि ममता कुलकर्णी के निर्णय का स्वागत करना चाहिए। संन्यास लेकर उन्होंने अच्छा कार्य किया है।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें