Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महाकुंभ का संदेश एकता से ही अखंड रहेगा देश: योगी आदित्यनाथ

बमबम यादव

Sat, Jan 25, 2025
महाकुंभ का संदेश एकता से ही अखंड रहेगा देश: योगी आदित्यनाथ सेक्टर 19 में कल्याण सेवा आश्रम में पहुंचे सीएम योगी तपस्वी बाबा कल्याणदास जी महाराज से किया मुलाकात रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के श्रीमहंत डा भरत दास महाराज ने सीएम योगी का भव्य स्वागत प्रयागराज। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में थे. इस दौरान उन्होंने सेक्टर 19 में कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के पूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। जहां पर सीएम योगी का भव्य स्वागत रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के श्रीमहंत डा भरत दास महाराज ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां भी भारत की सनातन संस्कृति पहुंची है, वहां के लोगों ने इसे स्वीकार किया है, सम्मान दिया है. लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड में जाइए तो लोग कहेंगे हमारे पूर्वज भगवान बुद्ध हैं, भगवान राम हैं. आप दुनिया के किसी भी देश में चले जाइए, लोग भारत की संस्कृति से जुड़ाव महसूस करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना सकारात्मक माहौल होता है, उतनी ही चुनौतियां होती हैं. सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष है. इसे हमें बचाकर रखना है. योगी आदित्यनाथ ने कहा 'महाकुंभ का संदेश एकता से ही अखंड रहेगा देश'. अगर भारत सुरक्षित रहेगा, तभी सनातन धर्म और हम सब सुरक्षित हैं. भारत सुरक्षित है तो हर संप्रदाय और पंथ सुरक्षित है. अगर भारत के पर कोई संकट आता है तो सनातन धर्म पर संकट आएगा. सनातन धर्म पर संकट आएगा तो भारत के अंदर कोई भी पंथ या संप्रदाय नहीं बचेगा. अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस करेगा. संकट की नौबत न आने पाए, इसके लिए एकता का संदेश दे रहा है महाकुंभ. अखंडता का संदेश महाकुंभ दे रहा है. इसी पवित्र भाव के साथ महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि दुनिया में ऐसे कितने देश हैं, जो 45 करोड़ लोगों को अस्थाई शहर में आमंत्रित कर एकता का संदेश दे रहे हैं. यहां पर कोई भूखा नहीं सो सकता है. किसी भी अखाड़े में जाएंगे, किसी भी शिविर में जाएंगे, वहां पर 2 जून की रोटी जरूर मिलेगी. आसरा भी मिलेगा और प्रसाद भी प्राप्त हो जाएगा. यह सनातन धर्म ही दे सकता है. लाखों-करोड़ों लोग महाकुंभ में आ रहे हैं. कोई चिंता नहीं है. यहां कोई भूखा नहीं सो सकता. कहां सोना है? क्या खाना है? कैसे जाना है? कोई चिंता नहीं, बस उठाया बैग और पहुंचे गए स्नान करने महाकुंभ. यह है सनातन धर्म की ताकत. यहां कोई जाति नहीं पूछ रहा आपकी. कोई पंत और संप्रदाय नहीं पूछ रहा है। सीएम ने सेक्टर 19 में कल्याण सेवा आश्रम व रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली की तारीफ करते हुए कहा कि रामनगरी अयोध्या में भी आश्रम द्धारा लोगों की सेवा की जा रही है। और यहाँ कुंभ में भी सेवा प्रकल्प चल रहा है इसके लिए महंत डा भरत दास जी महाराज बधाई के पात्र है। महाकुंभ में अलग-अलग तरह के धार्मिक आयोजन चल रहे हैं. वैदिक मंत्रों, जप और तप से पूरा महाकुंभ क्षेत्र दिव्य अनुभूति करा रहा है। इस मौके पर संत धर्म दास, संत माधवानंद सहित उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली से जुड़े संत साधक व भक्त मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें