Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रयागराज में संतों की बैठक में हंगामा, अखाड़े के दो गुटों के बीच जमकर हुई हाथापाई

बमबम यादव

Thu, Nov 7, 2024
प्रयागराज में संतों की बैठक में हंगामा, अखाड़े के दो गुटों के बीच जमकर हुई हाथापाई महाकुंभ से पहले अखाड़ों का आपसी विवाद सतह पर आ गया कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पर अखाड़ों के प्रमुख संतों के साथ हुई बैठक बैठक के बाद मेला क्षेत्र में जमीन दिखाया जाना था, इसके पहले निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास व दूसरे संतों में होने लगी कहासुनी प्रयागराज। महाकुंभ से पहले अखाड़ों का आपसी विवाद सतह पर आ गया। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पर अखाड़ों के प्रमुख संतों के साथ गुरुवार की दाेपहर बैठक चल रही थी। बैठक के बाद मेला क्षेत्र में जमीन दिखाया जाना था। इसके पहले निर्मोही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास व दूसरे संतों में कहासुनी होने लगी। पहले एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे। फिर देखते ही देखते हाथापायी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मेलाधिकारी ने सबको शांत कराया। मौके पर काफी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें