Sunday 29th of November 2026

ब्रेकिंग

11वीं पुण्यतिथि पर संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

राजदास को गुरु की परंपरा और धार्मिक दायित्वों को आगे बढ़ाने का संतों ने दिया आशीर्वाद

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ने अयोध्या में सेवा शुरू की यूरोलॉजी की विशेष ओपीडी

जायसवाल पंचायती मंदिर में हुई श्रद्धांजलि सभा, संतों ने सेवा और समर्पण के योगदान को किया याद

श्री राम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होगा धार्मिक आयोजन, अयोध्या धाम के संतों के सानिध्य में

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

सेवा के प्रतिमूर्ति थे श्रीमहंत रामविलास दास महाराज :महंत परशुराम दास : 11वीं पुण्यतिथि पर संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

सेवा के प्रतिमूर्ति थे श्री महंत रामविलास दास महाराज : महंत परशुराम दास

11वीं पुण्यतिथि पर संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

अयोध्या। धर्मपथ स्थित सिद्धपीठ श्री संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के संस्थापक एवं साकेतवासी श्री महंत रामविलास दास महाराज की 11वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। उनके साथ अखिल भारतीय चतुःसम्प्रदाय के अध्यक्ष कायाकल्पी संत बर्फानी दादा लाल बिहारी दास, महंत अर्जुन दास सहित अन्य संत को भी नमन किया गया।इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, श्रद्धांजलि सभा एवं संत समागम का आयोजन हुआ, जिसमें अयोध्या के बड़ी संख्या में संत-महंतों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दिवंगत महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का संयोजन श्री महंत रामदास एवं महंत परशुराम दास महाराज ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत परशुराम दास महाराज ने कहा कि श्री महंत रामविलास दास महाराज सेवा, परमार्थ एवं करुणा के साक्षात प्रतिमूर्ति थे। बाईपास स्थित अपने आश्रम में वह संतों, असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। सेवा को ही परम धर्म मानने वाले महाराज जी अपने शिष्यों एवं भक्तों को भी निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करने की प्रेरणा देते रहे।

महंत परशुराम दास ने कहा कि महाराज जी का जीवन भजन, साधना एवं परोपकार को समर्पित था। उनके उपदेशों में सदैव यही भाव प्रमुख रहा कि परमात्मा की प्राप्ति का सहज मार्ग परमार्थ एवं निस्वार्थ सेवा है। आश्रम में आने वाले गरीब, असहाय एवं भटके हुए लोगों को वह आत्मीयता से आश्रय एवं सहयोग प्रदान करते थे। उनका सेवाभावी जीवन आज भी संत समाज एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत है।पुण्यतिथि समारोह में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास, महंत हरे राम दास महाराज, खाक चौक के श्री महंत बृजमोहन दास, मुख्य पुजारी रामचरण दास, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत डॉ. महेश दास, बड़े भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, महंत इंद्रदेव दास, महंत हेमंत दास, बड़े हनुमान के अधिकारी छविराम दास, महंत बलराम दास, महंत रामप्रकाश दास, महंत अवध किशोर शरण, महंत रामकुमार दास, बालयोगी महंत रामदास, बालयोगी महंत विनोद दास, महंत राघव दास, महंत मनीष दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत डॉ. जयरामदास वेदांती, महंत राममिलन शरण, महंत गणेशानंद दास, महंत अयोध्या दास, महंत गिरिश दास, महंत दामोदर दास एवं महंत विजय रामदास सहित बड़ी संख्या में संत-महंत उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय,रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व सांसद लल्लू सिंह के पुत्र विकास सिंह, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, अमर सिंह, विनोद सिंह, डॉ. एम.पी. यादव, पार्षद अंकित त्रिपाठी, श्री चंद्र यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संत-महंतों का स्वागत-सम्मान महंत परशुराम दास महाराज ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें