यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों में समय पर जांच और इलाज जरूरी: डॉ. आदित्य : मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ने अयोध्या में सेवा शुरू की यूरोलॉजी की विशेष ओपीडी
admin
Thu, Nov 26, 2026
यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों में समय पर जांच और इलाज जरूरी: डॉ. आदित्य के. शर्मा
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ने अयोध्या में सेवा शुरू की यूरोलॉजी की विशेष ओपीडी
अयोध्या। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को बड़े शहरों के साथ-साथ दूसरे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में अयोध्या में यूरोलॉजी की विशेष ओपीडी सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए अयोध्या और आसपास के जिलों के लोगों को किडनी, पेशाब, प्रोस्टेट और पुरुषों से जुड़ी दूसरी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और जांच की सुविधा अपने शहर में ही मिल सकेगी। इस ओपीडी में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. आदित्य के. शर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। वह हर महीने के चौथे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक बृज डायबिटीज सेंटर, सिविल लाइंस, अयोध्या में उपलब्ध रहेंगे। इस विशेष ओपीडी में किडनी, प्रोस्टेट, और पेशाब से जुड़ी दूसरी समस्याओं के लिए डॉक्टर की सलाह और इलाज की जानकारी मिलेगी। यहां किडनी में पथरी, पेशाब में संक्रमण, प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं, पेशाब से जुड़े कैंसर संबंधी समस्याओं के मरीज परामर्श ले सकेंगे। इसके साथ ही मरीजों को कम चीरे वाली सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे आधुनिक इलाज के विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. आदित्य के. शर्मा ने कहा, “इस ओपीडी सेवा को शुरू करने का हमारा उद्देश्य है कि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, बीमारी की सही जांच और इलाज की जानकारी उनके घर के पास ही मिल सके। यूरोलॉजी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियों में समय पर जांच और इलाज बहुत जरूरी है। इससे बीमारी के कारण होने वाली गंभीर परेशानियों का खतरा कम किया जा सकता है। अयोध्या और आसपास के जिलों के कई मरीजों को यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए दूर जाना पड़ता है। इस सेवा से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। डॉ. शर्मा ने आगे कहा, किडनी में पथरी, प्रोस्टेट का बढ़ना, बार-बार पेशाब में संक्रमण और पेशाब से जुड़ी दूसरी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इसके बावजूद कई लोग इन परेशानियों को नजरअंदाज करते रहते हैं और डॉक्टर से सलाह लेने में देरी करते हैं। समय पर जांच और इलाज से बीमारी के बढ़ने और उससे जुड़ी दूसरी परेशानियों का खतरा कम किया जा सकता है। इससे मरीजों की सेहत और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इस ओपीडी सेवा के माध्यम से मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ का उद्देश्य अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा पहुंचाना है। अब मरीजों को अपने शहर में ही विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने और आधुनिक इलाज के विकल्पों की जानकारी पाने का मौका मिलेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन