Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

बमबम यादव

Thu, Mar 14, 2024

मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी, प्राचार्य महंत महेश दास, महंत बलराम दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास से मुलाकात करते सीएम योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। बता दें कि मुख्यमंत्री जी का मार्च माह का पहला दौरा है। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।





Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें