Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिलेश की कथनी ओर करनी में स्पष्ट भेद : हरि सहनी

बमबम यादव

Tue, Aug 13, 2024
बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं हरि सहनी अयोध्या। बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने सर्किट हाउस में अयोजित प्रेस वार्ता में संविधान के मुद्दे पर विपक्ष पर झूठ फैला कर वोट लेने का आरोप लगाया। भदरसा कांड में अखिलेश यादव के बयान की निंदा की तथा त्वरित कार्यवाही के लिए योगी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भदरसा की घटना दुखद है। उसके बाद अखिलेश यादव का बयान उससे ज्यादा दुखद है। लोगों को अपने निजी स्वार्थ से उपर उठ कर समाज कार्य करना चाहिए। पर चुनाव क्षेत्र में जाते है तो लगता कि मैं ही गरीब समाज का शुभचिंतक बनने का सारा ढ़ोग करते है लेकिन जब अवसर आता है तो कथनी तथा करनी में स्पष्ट भेद नजर आता है। उन्होंने जो डीएनए टेस्ट की मांग की उससे पूरे देश में लोगों को बड़ा कष्ट दिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निजी स्वार्थ से उपर उठ कर कार्य किया तो पूरे देश में रोल मॉडल की तरह सामने आए। रोड, नाला शिक्षा, स्वास्थ्य सभी में सुधार हुआ। उसी तरह से पीएम मोदी आज पूरी दुनिया में भारत में नाम रोशन किया। इस घटना में त्वरित कार्रवाही की उसके लिए बिहार वासियों की ओर से बधाई देता हूं। इससे देश के अन्य राज्यों को सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से झूठ बोल कर वोट लिया। संविधान बदलने की अफवाह फैला कर गरीब समाज का वोट लिया गया। इनके झूठ को जनता जान चुकी है। संविधान तब खतरे में पड़ा था जब इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। अखबारों में भी वही छपता था जो कांग्रेस के नेता चाहते थे। बिहार में लालू यादव के राज को सुप्रीम कोर्ट ने जंगल राज कहा था। तब घटना की एफआई आर भी दर्ज नही होता था। मुकेश साहनी के पिता के हत्यारे सात आठ घंटे में जेल में जाता है। क्योकि एनडीए की सरकार है। इससे पूर्व वह भदरसा गैंग रेप पीड़िता से उसके आवास पर मिल कर परिजनों से हाल-चाल लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। प्रेस वार्ता के दौरान अच्छे लाल निषाद सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें