Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सरयू जयंती महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हिंदू महिला ने मुस्लिम भाई को बांधी राखी

बमबम यादव

Tue, Aug 20, 2024
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी और तिलक किया और उपहार में पैसों की जगह पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश हम सभी हिंदू मुस्लिम एकसाथ रहते है, एकदूसरे के सुख दुख के भागीदार है: सुल्तान अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में रक्षाबंधन पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई है। जहां, हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी और तिलक किया और उपहार में पैसों की जगह पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।दरअसल, रामनगरी में रक्षाबंधन अनोखे अंदाज में मनाया गया है। नगरी के गंगा जमुनी तहजीब की जीवंत मिशाल सर्व धर्म समभाव समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया जो मुस्लिमों से ज्यादा हिंदूओं के सुख दुख में सदैव आगे रहतें है। वही नन्हे मिंया के पुत्र युवा भाजपा नेता अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी जो अपने पिता की तरह लोगों के सुख दुख में सदैव तत्पर रहते है। सुल्तान अंसारी अपने मुंह बोली हिंदू बहन आरती सोनकर जो रामनगरी के निवासी मुराई टोला कजियाना से पिछले 14 वर्षों से रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते है। सुल्तान राखी बांधवाकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हैं। वैसे रामनगरी में रक्षाबंधन पर हिंदू बहन मुस्लिम भाई की हाथों पर राखी बांधकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हैं। पार्षद सुल्तान अंसारी कहते है कि खून का रंग लाल होता है। चाहे हिंदू हो या फिर मुस्लिम दोनो के खून का रंग लाल है। हमे हमारे पिता से यही सीखा है लोगों की मदद करो फिर वो चाहे हिंदू हो या फिर मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है। हम हमारी बहन आरती सोनकर से 2010 से रक्षाबंधन बंधवाते है। मेरी बहन इस बार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण की बात कही जो बहुत ही सुंदर व अच्छा है। अयोध्या में हम सभी हिंदू मुस्लिम एकसाथ रहते है, एकदूसरे के सुख दुख के भागीदार है।सुल्तान की फोटो आरती के साथ रक्षासूत्र बंधवाते हुए फोटो वायरल होने से पूरी नगरी में सौहार्द की चर्चा खूब हो रही है। लोगों का कहना है नन्हे मिंया हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल है। उनके बेटे अपनी पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें