Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

जानकी घाट  स्थित चारुशिला मंदिर में संतों ने की बैठक, अध्यक्षता चारुशिला मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी का पंचामृत से अभिषेक; दक्षिण भारतीय वाद्य और मशालों ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सूर्योदय की पहली किरण पर सैकड़ों लोगों ने अर्घ्य देकर किया भारतीय नव वर्ष का स्वागत

बमबम यादव

Tue, Apr 9, 2024

सूर्यकुंड पर दीप जला करके नव संवत्सर का शुभारंभ किया गया


अयोध्या। भारतीय नव वर्ष और नव संवत्सर 2081 का स्वागत नव वर्ष चेतना समिति के तत्वावधान में मां सरयू के पावन जल में सूर्य उदय की पहली किरण पर सैकड़ो की संख्या में अर्घ्य समर्पित करके किया गया। वहीं भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सूर्य कुंड दर्शन नगर में 5000 दीप जला करके नव संवत्सर पर कार्य का शुभारंभ किया गया है। दीपोत्सव की अध्यक्षता डॉ जन्मेजय तिवारी तथा संचालन अवनीश ने किया। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल किशोर,  राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहे। सभी ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामना दी।
     भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समिति के संरक्षक तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी को नववर्ष की शुभकामना दी। कहा कि भारतीय नव वर्ष के पूर्व उसके स्वागत के लिए प्रकृति तैयारी प्रारंभ कर देती है। अन्य नववर्ष पतझड़ में मनाए जाते हैं लेकिन भारतीय नव वर्ष जब वर्षों में नए-नए कपोल आते हैं चारों तरफ का वातावरण पुष्प से सुगंधित रहता है ऐसे में हमारे नव वर्ष का आगाज होता है। महापौर ने कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति से भारतीय सभ्यता से युवा जुड़ रहे हैं इसके लिए मैं युवाओं का आभार करता हूं। सुबह-सुबह सैकड़ो की संख्या में नव वर्ष से चेतना समिति के आवाहन पर जितने लोग आए सबका आभार व्यक्त करता हूं सभी ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर के नव वर्ष का आगाज किया है। इस अवसर पर डॉ जन्मेजय तिवारी, अवनीश , प्रांत प्रचारक प्रचारक कौशल किशोर, सर्वज्ञ भूषण सिंह, पार्षद बृजेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रवि तिवारी, दीपक शुक्ला सुनील अवस्थी, रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, परमेंद्र सिंह, राहुल सिंह, रोहित शर्मा अभय यादव, निरंकार पाठक, सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने भी उपस्थित रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें