Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

एसपी अंबेडकरनगर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई : अम्बेडकरनगर में गोवध के आरोपियों की संपत्ति जब्तः

एसपी अंबेडकरनगर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

अम्बेडकरनगर में गोवध के आरोपियों की संपत्ति जब्तः

तीन अपराधियों की 13 करोड़ की जमीन और मकान पर कार्रवाई

अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर में पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अपराधियों की 13 करोड़ रुपये की संपत्ति राज्य सरकार के पक्ष में जब्त की गई है।इन अपराधियों पर वर्ष 2022 में गोवध से जुड़े मामलों में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी ने 24 जुलाई 2023 को इनकी संपत्ति कुर्क की थी। न्यायालय में पुलिस की पैरवी के बाद अदालत ने इस संपत्ति को राज्यसात करने का आदेश दिया।जब्त की गई संपत्ति में अब्दुल रकीब उर्फ पेहटूल की 5 करोड़, उसके बेटे अरसे आलम की 7 करोड़ और तनवीर अहमद की 1 करोड़ रुपये की जमीन व मकान शामिल हैं। तीनों आरोपी लंबे समय से गोवंश की हत्या और गोमांस कारोबार में सक्रिय थे।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भियांव थाना कटका निवासी तनवीर अहमद पर गोवध, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। नगपुर थाना जलालपुर निवासी अब्दुल रकीब पर हत्या के प्रयास, लूट, गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन मुकदमे हैं। उसके बेटे अरसे आलम पर भी गोवध निवारण, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे हैं।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों की अवैध संपत्ति पर निगरानी जारी रहेगी। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें