Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रघुवंश अभिराम अमृत महोत्सव का हुआ शुभारंभ

बमबम यादव

Wed, Jan 17, 2024

सवा लाख पार्थिक पूजन के साथ मनाया जाएगा महा महोत्सव

22 जनवरी को देसी गाय के गोबर से बने 11 हजार दीपों से होगा दीपोत्सव: महंत दिलीप दास

अयोध्या। रामनगरी में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में रघुवंश अभिराम अमृत महोत्सव एवं श्री राम जन्मभूमि उद्धारक नवरत्न पुरस्कार महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार 17 जनवरी से होगा। महोत्सव बाबा अभिराम दास वेद विद्यालय मां सरयू के तट राजघाट में अखिल भारतीय श्रीपंचनिर्वाणी अनि अखाड़ा हनुमानगढ़ी के अध्यक्ष महंत धर्मदास महाराज के अध्यक्षता एवं रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के संयोजक स्वामी दिलीप दास त्यागी महाराज कर रहे है।जिसमें सवा लाख पार्थिव पूजन के साथ श्री राम कथा का आयोजन होगा और 22 जनवरी को देसी गाय के गोबर से बने 11 हजार दीपों से दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में सवा लाख पार्थिक पूजन के साथ महा महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी दिलीप दास महाराज ने बताया कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम लाल नव्य भवन में विराजमान हो रहे हैं उन्हीं के उपलक्ष में सवा लाख पार्थिव पूजन एवं श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि फैसला आने के पहले 2018 में मंदिर निर्माण के लिए सवा करोड़ पार्थिव पूजन किया गया था। अब जब रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो रहे हैं यह आयोजन पुनः किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन 11 हजार पार्थिव पूजन होगा। और 22 को 11 हजार दीप जला करके दीपोत्सव मनायेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें