Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नेताजी के जन्मदिन पर रामनगरी के संतों ने दिया दीघार्यु का आशीर्वाद

बमबम यादव

Thu, Mar 13, 2025
नेताजी के जन्मदिन पर रामनगरी के संतों ने दिया दीघार्यु का आशीर्वाद
नन्दनी नगर के नन्दनी माता के नव निर्मित मंदिर में हुआ विधिवत पूजन, संतों का हुआ विशाल भंडारा
युवा ज्ञान शक्ति संगम का हुआ भव्य आयोजन, 40 जिलों के बच्चों के बीच मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा हुई आयोजित
निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने 101 किलों की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
अयोध्या। कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन इस बार उनके समर्थक व रामनगरी के संतों ने बेहद धूमधाम से मनाया। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने "युवा ज्ञान शक्ति संगम" का आयोजन किया, जो उनकी विशिष्ट पहल बन चुकी है। इस कार्यक्रम में लगभग 40 जिलों के बच्चों के बीच मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई।
प्रतिभाओं को मिला सम्मान परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले लड़कों को मोटरसाइकिल और लड़कियों को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। इस बार भी दर्जनभर से अधिक बच्चों को बृजभूषण शरण सिंह ने खुद ये पुरस्कार भेंट किए। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले हजारों प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी मेहनत को सराहा गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को ट्रैकसूट, मेडल और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
रामनगरी के संतों का विशाल भंडारा आयोजित हुआ,जिसमें संतों ने नेताजी को दीघार्यु का आशीर्वाद दिया। रामनगरी में प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास की अगुवाई में सौकड़ों संतों ने बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया।
जुलूस की शोभा और समर्थकों का उत्साह बृजभूषण शरण सिंह अपने घर से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। रास्ते में समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कुछ स्थानों पर तो बुलडोजर पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते हुए बधाई दी गई। कार्यक्रम स्थल पर हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
हर साल होती है ये खास पहल बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार 35 से अधिक जिलों के हजारों बच्चों ने इसमें भाग लिया। यह आयोजन न केवल बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला भी देता है।समाजसेवा और शिक्षा को बढ़ावा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का यह प्रयास शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है। उनके समर्थकों का मानना है कि यह आयोजन उनकी समाजसेवा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
तो वही निषाद समाज के जिला अध्यक्ष श्याम लाल निषाद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्म दिवस पर 101 किलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर श्याम लाल निषाद ने अपने समर्थकों के साथ बृजभूषण शरण सिंह को बधाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की। इससे पहले अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में बृजभूषण शरण सिंह ने श्याम लाल निषाद की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि श्याम लाल निषाद निषाद समाज के जिला अध्यक्ष हैं और उन्हें निषाद राज की पदवी देकर सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में अरुण निषाद समेत निषाद समाज के कई लोग मौजूद थे। श्याम लाल निषाद ने इस अवसर पर अपने समर्थकों को संबोधित किया और निषाद समाज के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तो वही कटरा प्रधान सुभाष यादव ने अपने समर्थकों के साथ नेताजी का 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया।व्यवस्था में सांसद करण भूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी  लगे रहें। इस मौके पर महंत बलराम दास, महंत बृजमोहन दास, महंत जगदीश दास, पहलवान मनीराम दास, अभिषेक दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें