: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करना भारत की पहचान को अस्वीकार करना है: शास्त्री अखिलेश्वर दास
बमबम यादव
Tue, Jan 16, 2024
मानवता व अध्यात्म का संदेश दे रहा स्वामी नारायण सम्प्रदाय, मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया
स्वामी नारायण मंदिर चलायेगा अन्न क्षेत्र, भक्तों के रहने खाने की गई है अच्छी व्यवस्था
अयोध्या। भगवान स्वामीनारायण के जन्म स्थली छपिया है जहां पर भगवान का जन्म हुआ तो अयोध्या में भगवान स्वामीनारायण का बाल्यकाल की लीला की। वैसे भी अयोध्या को सभी तीर्थों का मस्तक कहा जाता है। ऐसे में स्वामी नारायण सम्प्रदाय जिसका डंका आज पूरे विश्व में फैला है। स्वामीनारायण मंदिर रायगंज की तरफ से भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने वालो भक्तों के रहने खाने की अच्छी व्यवस्था की है।स्वामीनारायण मंदिर रायगंज के महंत स्वामी शास्त्री अखिलेश्वर दास ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान हैं भगवान श्री राम भारत की पहचान हैं। अयोध्या में पूरा देश आने को लालायित है। श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करना भारत की पहचान को अस्वीकार करना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राममय है। ये सौभाग्य और हमारे लिए गर्व का विषय है। स्वामी नारायण के तमाम भक्तों कार सेवा भी की थी।स्वामीजी ने कहा क जब लोग टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन कर वापस लौटे थे, तो मन को बहुत दुख कष्ट होता था हमारे भगवान टेंट में है आज दिव्य भव्य मंदिर बन रहा है ये बहुत खुशी की बात है। स्वामीजी ने कहा कि ये राम मंदिर नहीं बन रहा है, राष्ट्र मंदिर बन रहा है। वहां भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश तेजी से दुनिया में आगे बढ़ेगा। ये मेरा विश्वास है, पूरा देश पुलकित है। 22 जनवरी को गुजरात से बहुत सारे भक्त आ रहे है। कई जगह अन्न क्षेत्र चलेगा। स्वामी नारायण मंदिर भी अन्न क्षेत्र चलायेगा, भक्तों के रहने खाने की अच्छी व्यवस्था की गई है।
स्वामी नारायण सम्प्रदाय का स्वर्णिम इतिहास बिना नर नारायण देव गादीपति आचार्य मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद सम्भव ही नही है। महाराज तेजेन्द्र प्रसाद जी ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया है। मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के बारे में लोगो को रुबरु कराया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन