Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री जी को संतों ने किया नमन

बमबम यादव

Sun, Aug 18, 2024
9वीं पुण्यतिथि बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाई गई अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री की दो दिवसीय 9वीं पुण्यतिथि महोत्सव श्री रामानंद आश्रम दर्शन भवन जानकी घाट अयोध्या में गुरुवार को श्री महाराज जी के शिष्य महंत ममता शास्त्री के सानिध्य और संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अयोध्या के संतो महंतों ने श्री महाराज जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर शब्द रूपी भावांजलि भी अर्पित की। शास्त्री जी की पुण्यतिथि महोत्सव बुधवार को नर्मदेश्वर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुआ और दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले की झांकी से सजाया गया। महंत डा ममता शास्त्री जी ने बताया कि श्री महाराज जी राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े थे और मंदिर आंदोलन की गतिविधियां और तैयारियां इसी आश्रम में की जाती थी। यह आश्रम जगतगुरु रामानंद भगवान से जुड़ा हुआ है अपनी यात्रा के दौरान वह अयोध्या के इसी स्थान में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि श्री महाराज जी को उनके व्यक्तित्व और सेवा भाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पुण्यतिथि महोत्सव में जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण महाराज ने भी श्री महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि वह संत थे और हमेशा सभी को सेवा के लिए प्रेरित करते रहते थे। इस अवसर पर अयोध्या के सैकड़ों संतों महंतों ने श्री महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित की और आए हुए अतिथियों का स्वागत एडवोकेट अशोक मिश्र और विजय उर्फ चुलबुल जी ने की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें