Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

भूपेद्र सिंह चौधरी ने हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज व महंत मामा दास का लिया आशीर्वाद 

समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है: श्रीमहंत जगदीश दास

श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारी पूरी, श्रीमहंत डा भरत दास की अध्यक्षता में हो रहा

हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में चल रहें श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा भक्तों का

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ हनुमान बाग मंदिर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

बृजभूषण शरण सिंह को मिला पासपोर्ट वाला घोड़ा : बृजभूषण शरण सिंह को यह घोड़ा उनके बेटे सांसद करण भूषण के दोस्तों ने दिया है, इसकी कीमत है डेढ़ करोड़ रुपये

बृजभूषण शरण सिंह को मिला पासपोर्ट वाला घोड़ा

बृजभूषण शरण सिंह को यह घोड़ा उनके बेटे सांसद करण भूषण के दोस्तों ने दिया है. इसकी कीमत है डेढ़ करोड़ रुपये

गोण्डा। यूपी के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर, कभी अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर. बृज भूषण शरण सिंह के पास दर्जनों लग्जरी गाड़ियां और कई महंगे जानवर भी हैं. इस बार बृजभूषण सिंह अपने एक घोड़े को लेकर चर्चा में हैं. ये कोई आम घोड़ा नहीं है. इसकी कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है. पंजाब से गोंडा में घोड़ा पहुंचते ही घोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. बृज भूषण सिंह ने खुद घोड़े का स्वागत किया।

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह वर्तमान में कैसरगंज से लोकसभा सांसद हैं. उनके पिता को घोड़ा गिफ्ट करण भूषण सिंह के दोस्तों ने किया हैं. करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से बीजेेपी सांसद हैं. करण के दोस्त नाम तेजवीर बराड़, गुरप्रीत और दीपक हैं. तीनों पंजाब में एक घोड़ों की रेसिंग अकादमी से जुड़े हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को बृजभूषण सिंह का 69वां जन्मदिन है. लिहाजा बेटे के दोस्तों ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर उनके लिए घोड़ा भिजवाया है. ये घोड़ा मिनी ट्रक में पंजाब से गोंडा तक लाया गया. फिलहाल, बृजभूषण सिंह ने घोड़े को अपने अस्तबल के कर्मचारियों को सौंप दिया है. कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घोड़े के खान-पान में कोई कमी न हो. उसकी नियमित ट्रेनिंग कराई जाए और उसकी सेहत और फिटनेस का खास ध्यान रखा जाए. घोड़े के बारे में जानकारी देते हुए बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं,

"घोड़ा महज 2 साल का है. इंटरनेशनल रेस में दौड़ चुका है. एक प्रतियोगिता में 17 लाख रुपये का इनाम जीत चुका है. घोड़े का अलग से पासपोर्ट बना है, जिससे वह विदेशों में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकता है".

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें