Thursday 19th of November 2026

ब्रेकिंग

कंचन भवन का अनूठा सेवा शिविर, भंडारे के साथ श्रद्धालुओं को मुफ्त दवा वितरण

अयोध्या के ऐतिहासिक मेले में क्यों घटे श्रद्धालु? महंत दिलीप दास त्यागी ने बताईं दो बड़ी वजहें

अयोध्या में रामकथा से होगा कन्या छात्रावास का संचालन, सात दिवसीय संगीतमय महोत्सव का शुभारंभ

भरतजी की 14 वर्षों की पादुका सेवा ने रखी रामराज्य की नींव : आचार्य श्रीमहंत मिथिलेश नंदिनी शरण

सीओ ने जागरूकता,नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर,विश्वविद्यालय में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने का संकल्प

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रकट हुए बाबा महादेव

बमबम यादव

Mon, May 16, 2022

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने की पुष्टि हो गई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि शिवलिंग वाले स्थान को सुरक्षित कर दिया जाए और वहां किसी को जाने की अनुमति न हो। तीसरे दिन का सर्वे पूरा होने और कोर्ट का आदेश सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर #ज्ञानवापी_मंदिर और #हरहरमहादेव भी ट्रेंड करने लगा है।

जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि सोमवार और बुद्ध पूर्णिमा के दिन बाबा महादेव मिले हैं। अब तक सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। जहां शिवलिंग है, वहां वजू किया जा रहा था। यह अपमान इन लोगों ने किया है।

आज ही के दिन मोदी जी पहली बार वाराणसी से सांसद चुने गए थे और आज ही के दिन भगवान विश्वनाथ कुए से बाहर निकल के दर्शन दिए यह बहुत बड़ा संयोग हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें